फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : चालकों की भर्ती के लिए यूपी रोडवेज लगाएगा रोजगार मेला, 15 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर होगी भर्ती

Mon, 10 Nov 2025 03:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने एक बार फिर से संविदा पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए रोजगार मेला आयोजित करेगा। इस बार भर्ती मेला ग्रामीण अंचल के साथ प्रतापगढ़, मंझनपुर और मिर्जापुर में भी लगेगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने एक बार फिर से संविदा पर चालकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए रोजगार मेला आयोजित करेगा। इस बार भर्ती मेला ग्रामीण अंचल के साथ प्रतापगढ़, मंझनपुर और मिर्जापुर में भी लगेगा। 10 से 15 नवंबर तक 13 स्थानों पर मेला होगा। संविदा पर चालक भर्ती के लिए रोडवेज ने न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास है। आयु सीमा 23 वर्ष छह महीने से 58 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल पुराना भारी वाहन चालक लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही, जाति प्रमाणपत्र छह महीने से पुराना नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। वहां वे अपना आवेदन जमा करेंगे। आवेदन पत्र की जांच के बाद ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। जो अभ्यर्थी इसमें सफल होंगे, उन्हें दूसरे चरण के लिए कानपुर भेजा जाएगा। वहां आगे की परीक्षा और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद नियुक्ति दी जाएगी। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लगभग 250 पदों पर संविदा आधार पर चालक भर्ती की जाएगी।

यहां लगेगा मेला
  • बस स्टेशन, जारी : 10 नवंबर
  • बद्री प्रसाद तिवारी इंटर कालेज, मेजा रोड : 11 नवंबर
  • बस स्टेशन, सराय अकिल : 11 नवंबर
  • कुंडा बस स्टेशन : 11 नवंबर
  • मंझनपुर डिपो कार्यशाला : 12 नवंबर
  • झूंसी कार्यशाला : 12 नवंबर
  • लालगंज बस स्टेशन : 12 नवंबर
  • फूलपुर ब्लाॅक के बगल : 13 नवंबर
  • बस स्टेशन, पट्टी : 13 नवंबर
  • बादशाहपुर डिपो कार्यशाला : 14 नवंबर
  • प्रतापगढ़ डिपो कार्यशाला : 14 नवंबर
  • मड़िहान बस स्टेशन : 14 नवंबर
  • मिर्जापुर डिपो कार्यशाला : 15 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें