फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Vande Bharat : 11 नवंबर से बनारस-खजुराहो वंदे भारत का नियमित होगा संचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Mon, 10 Nov 2025 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

11 नवंबर से बनारस-खजुराहो वंदे भारत का नियमित संचालन होगा। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। पिछले दिनों इसकी समय सारिणी जारी की गई थी पर तब नियमित संचालन की तिथि का ऐलान नहीं था। रविवार को तिथि घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
बनारस-खजुराहो वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 नवंबर से बनारस-खजुराहो वंदे भारत का नियमित संचालन होगा। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। पिछले दिनों इसकी समय सारिणी जारी की गई थी पर तब नियमित संचालन की तिथि का ऐलान नहीं था। रविवार को तिथि घोषित कर दी गई। 11 नवंबर से बृहस्पतिवार को छोड़ कर हर बनारस-खजुराहो वंदे भारत का संचालन होगा।

विज्ञापन


बनारस से गाड़ी संख्या 26506 की रवानगी सुबह 5:15 बजे होगी और ट्रेन प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर सुबह 8:00 बजे आगमन एवं 8:05 बजे प्रस्थान करेगी। सुबह 10:05 बजे ट्रेन चित्रकूट और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंच जाएगी। वापसी में खजुराहो से 26505 दोपहर 3:20 बजे चलकर रात 8:20 बजे-8:25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंच जाएगी और बनारस रात 11:10 बजे पहुंच जाएगी। आठ कोच की यह ट्रेन प्रयागराज से खजुराहो पहुंचने में 5.15 घंटे में एवं वापसी में पांच घंटे का समय लेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह आधुनिक ट्रेन यूपी और एमपी के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटक स्थलों को जोड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें