लखनऊ, अयोध्या रूट के यात्रियों के लिए सात दिन में दोबारा बढ़ा किराया
बता दें कि फाफामऊ गंगा पुल पर मरम्मत की जाने की वजह से लखनऊ, अयोध्या रूट की तरफ जाने वाली वाया सहसों चल रही हैं। एक अप्रैल से इस वजह से अयोध्या जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त 24 रुपये एवं लखनऊ जाने वाले यात्रियों को 29 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। अब टोल टैक्स की वजह से इन दोनों ही शहरों का किराया रोडवेज की साधारण श्रेणी की बसों में क्रमश: 06 एवं 07 रुपये बढ़ गया है। यानी कि सप्ताह भर में ही लखनऊ का किराया 36 और अयोध्या का किराया 30 रुपये बढ़ गया है।
‘ टोल टैक्स में हुई बढ़ोत्तरी की वजह से ही रोडवेज प्रयागराज रीजन को बसों का किराया बढ़ाना पड़ा। डीजल के दाम में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर अभी और किराया बढ़ेगा या नहीं, यह निर्णय लखनऊ से ही होगा।’ - टीकेएस बिसेन, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज रीजन