फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी रोडवेज : रक्षा बंधन पर बहनों को भाया सीएम का तोहफा, मुफ्त सफर का बना कीर्तिमान

Mon, 04 Sep 2023 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश में वर्ष 2017 से ही हर वर्ष सीएम योगी आदित्यनाथ प्रत्येक रक्षाबंधन पर महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सौगात दे रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी भद्रा की वजह से पर्व दो दिन मनाए जाने की वजह से सरकार ने महिलाओं को दो दिन यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया।
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर रोडवेज बस स्टेंड से बस में बैठ रहीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी की रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज बसों में बहनों के मुफ्त सफर की योजना में एक नया कीर्तिमान दर्ज हुआ है। यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र की बसों में इस बार 1.41 लाख महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। यहां इसके पूर्व सर्वाधिक महिलाओं ने वर्ष 2022 में मुफ्त सफर किया था। तब यह संख्या एक लाख 769 रही थी। प्रयागराज रीजन के आठ डिपो की बात करें तो इस बार पर्व के मौके पर महिलाओं को मुफ्त सफर कराने में प्रतापगढ़ डिपो अव्वल रहा। यहां 25 हजार 896 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में वर्ष 2017 से ही हर वर्ष सीएम योगी आदित्यनाथ प्रत्येक रक्षाबंधन पर महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सौगात दे रहे हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी भद्रा की वजह से पर्व दो दिन मनाए जाने की वजह से सरकार ने महिलाओं को दो दिन यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर करने का तोहफा दिया।

इस बार प्रदेश भर में 24.50 लाख महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन में यह संख्या एक लाख 41 हजार 301 रही। अगर यह सभी महिलाएं टिकट खरीदतीं तो उससे रोडवेज को 1.40 करोड़ रुपये की आय होती। पिछले रक्षाबंधन की तुलना में इस बार मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं की संख्या में 40 हजार 532 का इजाफा हुआ। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि पर्व के मौके पर इस बार कीर्तिमान बन गया। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज रीजन के डिपोवार सफर करने वालीं महिलाओं की संख्या

डिपो का नाम : महिला यात्रियों की संख्या

सिविल लाइंस डिपो : 18248
जीरोरोड डिपो : 18107

लीडर रोड डिपो : 22601
प्रयाग डिपो : 19330

प्रतापगढ़ डिपो : 25896
मिर्जापुर डिपो : 21535

लालगंज डिपो : 10642
बादशाहपुर डिपो : 4942


वर्षवार बसों में मुफ्त सफर करने वाली महिलाओं की संख्या

वर्ष : महिला यात्रियों की संख्या

2017 : 48717
2018 : 40972

2019 : 60390
2020 : 18018

2021 : 43588
2022 : 100769

2023 : 141301
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें