कानपुर, गाजियाबाद सहित कई रीजन से आएंगी बसें
मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी का स्नान पर्व दूसरे चरण में है। इस दौरान 7000 बसें चलाई जाएंगी। इस चरण में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, इटावा, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, अयोध्या, अलीगढ़, देवीपाटन, मेरठ, हरदोई, गाजियाबाद, झांसी एवं सहारनपुर रीजन की बसें संचालित होंगी। दूसरे चरण में सर्वाधिक 600 बसें गाजियाबाद रीजन की रहेंगी। इस दौरान इन बसों का संचालन प्रयागराज के कटका झूंसी, सरस्वती द्वार, बेला कछार, बेली कछार, नेहरू पार्क, लेप्रोसी एवं सरस्वती हाईटेक सिटी से होगा।
रीजनवार दूसरे चरण में लगाए जाने वाली बसों की संख्या
क्षेत्र का नाम : कुल बस
- प्रयागराज : 390
- वाराणसी : 320
- लखनऊ : 400
- गोरखपुर : 390
- कानपुर : 450
- आजमगढ़ : 270
- चित्रकूट : 270
- इटावा : 410
- मुरादाबाद : 410
- आगरा : 430
- बरेली : 430
- अयोध्या : 210
- अलीगढ़ : 430
- देवीपाटन : 200
- मेरठ : 430
- हरदोई : 410
- गाजियाबाद : 600
- झांसी : 150
- सहारनपुर : 400
रीजनवार पहले व तीसरे चरण में लगाए जाने वाली बसों की संख्या
क्षेत्र का नाम : कुल बस
- प्रयागराज : 390
- वाराणसी : 320
- लखनऊ : 400
- गोरखपुर : 390
- कानपुर : 450
- आजमगढ़ : 270
- चित्रकूट : 270
- अयोध्या : 210
- देवीपाटन : 200
- झांसी : 150