परीक्षा में कुल 271066 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके सापेक्ष कुल 45, 257 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं प्रधानाध्यापक पद पर भर्ती के लिए कुल 19,559 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में कुल 14, 928 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इसके सापेक्ष कुल 1722 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम अभ्यर्थी यूपीडीएलएड प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि
अभी वेबसाइट खुलने दिक्कत आ रही है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि उत्तर माला के आधार पर अभ्यर्थियों से 26 अक्तूबर तक आपत्ति ली गई थी। इसके बाद दस अक्तूबर को अंतिम उत्तरमाला जारी की गई। इसके बाद परिणाम जारी किया गया।