फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : उच्च न्यायालय में सेवा संवर्ग के 13 और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के एक अधिकारी को पदोन्नति

Sat, 01 Jan 2022 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिसूचना के अनुसार मोहम्मद आसिफ  इकबाल को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय में सेवा संवर्ग के 13 और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के एक अधिकारी की पदोन्नति हुई है। महानिबंधक आशीष गर्ग की सूचना के अनुसार राजेंद्र कुमार चौरसिया को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर, प्रदीप कुमार कौशल, विवेकानंद शर्मा, जयंत चटर्जी को सहायक निबंधक के पद से उप निबंधक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

विज्ञापन


इसी प्रकार राजकुमार मिश्र, गोपाल स्वरूप सिंह, अंजनी कुमार पटेल, मोहम्मद फरीद आलम, बृजेश कुमार यादव को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और संतोष कुमार, राजीव श्रीवास्तव, प्रांती दीक्षित, प्रतिभा गुप्ता को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

एक अन्य अधिसूचना के अनुसार मोहम्मद आसिफ  इकबाल को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और महानिबंधक आशीष गर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


बधाई देने वालों में संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानन्द द्विवेदी, सहायक सचिव गवेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश कुमार गौतम, आकांक्षा पांडेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें