फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam : रहिमन गली है सांकरी, दूजो न ठहराहिं का छंद क्या है... जैसे सवालों पर उलझे अभ्यर्थी

Mon, 03 Nov 2025 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रहिमन गली है सांकरी, दूजो न ठहराहिं, आपु अहै तो हरि नहीं, हरि तो आपुन नाहिं। इस काव्य पंक्ति में कौन सा छंद है... जैसे सवालों पर कई अभ्यर्थी उलझ गए।
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहिमन गली है सांकरी, दूजो न ठहराहिं, आपु अहै तो हरि नहीं, हरि तो आपुन नाहिं। इस काव्य पंक्ति में कौन सा छंद है... जैसे सवालों पर कई अभ्यर्थी उलझ गए। रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए भर्ती परीक्षा हुई। इसमें कई उलझे तो कई ने दो घंटे में ही परीक्षा पूरी कर ली।

विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए कुल 3360 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए थे लेकिन इनमें से महज 1579 ही परीक्षा में शामिल हुए। 53 फीसदी यानी 1781 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 2023 की भर्ती के अंतर्गत कुल 921 पदों के लिए प्रदेश में एक साथ परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रयागराज में 3360 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे सभी अभ्यर्थियों के जूते, कलावा, हेयर पिन आदि उतरवाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सभी छात्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। वहीं, केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और उप निरीक्षकों की तैनाती रही।

रियल टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से केंद्र पर हर एक अभ्यर्थी की निगरानी की गई। यह परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक चली। लखनऊ की नैंसी ने कहा कि पेपर काफी आसान था लेकिन कई सवालों ने उलझा दिया। हालांकि, माइनस मार्किंग न होने की वजह से पेपर काफी अच्छा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर केंद्र पर रही कड़ी निगरानी

हर केंद्र पर दो उपनिरीक्षक और तीन कांस्टेबल तैनात रहे। सॉल्वर गैंग और नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए एसटीएफ के साथ ही शहर, गंगानगर और यमुनानगर की एसओजी भी सक्रिय रही। सभी संवेदनशील केंद्रों पर पुलिस और खुफिया टीमें निगरानी करती रहीं। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीसीपी जोगेंद्र लाल ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है।

परीक्षा में आए कुछ सवाल

आज नदी बिल्कुल उदास थी, इस प्रसिद्ध कविता के कवि का नाम क्या है।
किसी आगंतुक ने दरवाजा खटखटाया, इस वाक्य में विशेषण पहचानिए।
साफ-सुथरी और शांत जगह सबको भाती है, इसमें सबको शब्द में कौन सा सर्वनाम है।
उत्तर प्रदेश की सीमा पश्चिम में किस भारतीय राज्य से लगती है।
तेलंगाना ने ठगी से निपटने के लिए ट्रिपलआईटी हैदराबाद में कौन सी सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें