फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज की आठ नगर पंचायतों में चार पर निर्दलियों का कब्जा, सपा-भाजपा को दो-दो सीटें

Sun, 14 May 2023 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बसपा खाता तक नहीं खोल पाई है। नगर पंचायतों के नतीजों ने इस बार सीन बदल दिया है। निकाय चुनाव में एक साथ चार सीटों पर निर्दलियों की जीत भाजपा, सपा, बसपा की पेशानी पर बल डालने वाली है। हालांकि भारतगंज नगर पंचायत में इस बार भी निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद उत्साहित समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नगर निकाय चुनाव के परिणाम आंख खोलने वाले हैं। नगर निगम में जहां भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है, वहीं आठ नगर पंचायतों में ज्यादातर सीटों पर सत्ताधारी दल से जनता का मोह भंग हुआ है। नगर पंचायतों की चार सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमा लिया है। सिर्फ दो सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिल सकी। जबकि, दो सीटों पर सपा ने भी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


बसपा खाता तक नहीं खोल पाई है। नगर पंचायतों के नतीजों ने इस बार सीन बदल दिया है। निकाय चुनाव में एक साथ चार सीटों पर निर्दलियों की जीत भाजपा, सपा, बसपा की पेशानी पर बल डालने वाली है। हालांकि भारतगंज नगर पंचायत में इस बार भी निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

नगर पंचायतों में सिर्फ सिरसा और फूलपुर में भाजपा जीत हासिल कर सकी है। फूलपुर में भाजपा के अमरनाथ ने बसपा के सैयद इलियास अहमद को हराकर जीत दर्ज की है। भाजपा ने यह सीट सपा से छीनी है। इससे पहले सपा की काजमीन जहां ने भाजपा के अमरनाथ को ही हराया था। इसी तरह भाजपा ने सिरसा नगर पंचायत भी सपा से छीन ली है।

विज्ञापन

इस बार भाजपा के विपिन कुमार ने सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष रहे श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव को हरा दिया है। इसी तरह दो सीटों फूलपुर और सिरसा को गंवाकर हंडिया और मऊआइमा सीटें सपा ने जीती हैं। हंडिया में सपा की कुलसुम ने भाजपा के जवाहर जायसवााल को पराजित किया। यह सीट भाजपा को गंवानी पड़ी है। इससे पहले भाजपा के जवाहर ही नगर पंचायत अध्यक्ष थे।

मऊआइमा में सपा के मोहम्मद शोएब अंसारी ने भाजपा के मोहम्मद आलम को हराकर चेयरमैन बने हैं। इससे पहले शोएब की पत्नी अंजुम यहां सपा से ही नगर पंचायत अध्यक्ष थीं। इनके अलावा चार सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

विज्ञापन

भारतगंज नगर पंचायत सीट से निर्दलीय फरा बेगम ने निर्दल उम्मीदवार सबकदुन बानो को हराया है। पिछले चुनाव में भी यहां निर्दल जुबेर अहमद ने जीत दर्ज की थी। इस बार 13 वार्डों वाली इस नगर पंचायत में 11 वार्डों में निर्दल उम्मीदवार जीते हैं। भाजपा और बसपा एक भी वार्ड में जीत नहीं हासिल कर सकी। सिर्फ दो वार्डों में सपा प्रत्याशी जीते हैं।

इसी लाल गोपालगंज नगर पंचायत सीट पर निर्दल जुलेखा ने भाजपा की बिमला को हराया है। इससे पहले भी वहां निर्दल को जीत मिली थी। शंकरगढ़ नगर पंचायत में भी इस बार किसी दल की नहीं चली। यहां से निर्दल पार्वती ने भेजपा की अंजू को हराया। इससे पहले यहां भाजपा के लल्लू कन्नौजिया चेयरमैन थे। इसी तरह कोरांव सीट पर निर्दल ओम प्रकाश ने भाजपा के नरसिंह को पराजित किया। पिछले चुनाव में नरसिंह ही यहां से जीते थे। इस बार जनता ने उन्हें गद्दी से उतार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें