फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : मदरसों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश करने की तैयारी, संचालकों ने जताई आपत्ति

Wed, 21 Dec 2022 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मदरसा संचालकों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। मऊआइमा मदरसा के प्रधानाचार्य शफीकुर्रहमान का कहना है कि यह अन्याय है। उनका कहना है कि मदरसाें के ज्यादातर शिक्षक नमाज भी पढ़ाते हैं। ऐसे में शुक्रवार को पढ़ाई होने की वजह से नमाज प्रभावित होगा।
विज्ञापन
madarasa demo - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को अवकाश का प्रस्ताव तैयार किया गया है। संचालकों में इसे लेकर नाराजगी जताई है। प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की ओर से विरोध भी दर्ज कराया गया है। उनका कहना है कि  इसका हर स्तर पर तीव्र विरोध किया जाएगा। मदरसों में अभी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। मदरसा बोर्ड की मंगलवार को लखनऊ में हुई बैठक में रविवार को अवकाश किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि अभी निर्णय नहीं हुआ है। अगली बैठक में इस पर फैसला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मदरसा संचालकों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। मऊआइमा मदरसा के प्रधानाचार्य शफीकुर्रहमान का कहना है कि यह अन्याय है। उनका कहना है कि मदरसाें के ज्यादातर शिक्षक नमाज भी पढ़ाते हैं। ऐसे में शुक्रवार को पढ़ाई होने की वजह से नमाज प्रभावित होगा। आल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिश अरबिया ने भी इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री जुनैद अहमद का कहना है कि  एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने बैठक में ही विरोध दर्ज कराया था। चेयरमैन के सामने भी यह मुद्दा उठाया गया। जुनैद के अनुसार चेयरमैन का कहना है कि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। अगली बैठक में फिर इस पर चर्चा होगी। जुनैद का यह भी कहना है कि इस प्रस्ताव को लागू करने की कोशिश की गई तो हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें