नहीं लग सकी भाजपा की हैट्रिक
नीरज त्रिपाठी को 403350 कुल वोट मिले। अगर वह पिछले चुनाव में इसी सीट से सांसद चुनी गईं भाजपा की डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के बराबर वोट पा गए होते थे तो इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा जीत की हैट्रिक लगाती। 2019 के चुनाव में डॉ.रीता को इस सीट से 494454 लाख वोट मिले थे।
बाद के चरणों में तेजी से बढ़त बनाने वाले उज्ज्वल मतगणना के शुरुआती चरणों में बराबर की लड़ाई पर नजर आए। शुरुआती चरणों के रुझान यही संकेत दे रहे थे कि जीत-हार का अंतर बहुत ही मामूली हो सकता है, लेकिन पारा चढ़ने के साथ ही उज्ज्वल रमण सिंह को मिलने वाले मतों का ग्राफ भी तेजी से चढ़ने लगा। दोपहर तीन बजे तक मतों के अंतर ने उज्ज्वल की जीत सुनिश्चित कर दी और वह अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए।