UP government will give land for Kumbh
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जनवरी में होने वाले माघ मेले पर चर्चा के साथ ही उन्होंने इसे मिनी कुंभ कहे जाने पर आपत्ति जताई। वहीं सीएम ने भरोसा दिलाया कि माघ मेले में बजट की कमी नहीं होने दी जाएगी।
महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक बाढ़ का पानी उतरने के बाद बड़े हनुमान मंदिर में लेटे हनुमान की आरती उतारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आएंगे। इतना ही नहीं हरिद्वार महाकुंभ के लिए यूपी सरकार, उत्तराखंड सरकार को जमीन भी देगी। बता दें, हरिद्वार में सिंचाई विभाग की हजारों एकड़ जमीन, यूपी सरकार के कब्जे में है।