शहर पश्चिम मेें रोड शो झलवा स्थित नंदी चौराहे से शाम 4.30 बजे शुरू होगा। इस दौरान उनका रोड शो कालिंदीपुरम चौराहा, राजरूपपुर, चकिया मोड़, कर्बला, हिम्मतगंज, मछली बाजार चौराहा, गाड़ीवान टोला होता हुआ डफरिन अस्पताल गेट नखास कोहना चौराहे पर समाप्त होगा।
पांचवें चरण में होने वाले प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां यमुनापार के करछना विधानसभा के फुटवा तारा मुख्यालय में दिन में ढाई बजे पीयूष रंजन निषाद एवं गंगापार की प्रतापपुर-हंडिया विधानसभा के वीरेंद्र बहादुर सिंह भूमि ग्राम सराय ममरेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेेंगे। इसके बाद वह माफिया अतीक अहमद का गढ़ कहे जाने वाली शहर पश्चिम विधानसभा सीट पर रोड शो निकालेंगे। उनका रोड शो मुस्लिम बाहुल्य इलाके चकिया, कर्बला से होकर नखास कोना चौराहे तक जाएगा।
विज्ञापन
शहर पश्चिम मेें रोड शो झलवा स्थित नंदी चौराहे से शाम 4.30 बजे शुरू होगा। इस दौरान उनका रोड शो कालिंदीपुरम चौराहा, राजरूपपुर, चकिया मोड़, कर्बला, हिम्मतगंज, मछली बाजार चौराहा, गाड़ीवान टोला होता हुआ डफरिन अस्पताल गेट नखास कोहना चौराहे पर समाप्त होगा।
यहां चौराहे पर ही सीएम एक सभा को संबोधित करेंगे। उधर सीएम के आगमन को लेकर रोड शो मार्ग को भगवामय बनाने की तैयारी बृहस्पतिवार को ही शुरू कर दी गई। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस पूरे मार्ग पर रोड शो के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए जा रहे हैं। भगवा रंग के गुब्बारों को भी पूरे मार्ग में सजाया जाएगा।
विज्ञापन
तीन दिन बाद अमित शाह आज फिर से प्रयागराज में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां गंगापार की सोरांव विधानसभा सीट पर उनकी एक जनसभा दिन में दो बजे आयोजित है। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सोरांव सीट से अपना दल एस के प्रत्याशी जमुना प्रसाद सरोज के समर्थन में यह सभा आयोजित है।