फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव : गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को प्रयागराज में रोड शो करके बनाएंगे माहौल

Sat, 19 Feb 2022 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण चुनाव का शोर थमने के साथ भाजपा का फोकस अब चौथे एवं पांचवें चरण में होने वाले चुनाव पर है। प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान 27 फरवरी को होना है। ऐसे में यहां 25 फरवरी की शाम तक ही पार्टी के स्टार प्रचारक अपनी रैली, जनसभा आदि कर सकते हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां मंगलवार 22 फरवरी को रोड शो के जरिए अमित शाह शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं पश्चिमी विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि अमित शाह का रोड शो पिछली बार की तरह इस बार भी अल्लापुर से ही शुरू होगा जो अलोपीबाग, तिकानिया, बैरहना होते हुए पुरानी जीटी रोड, कोठा पार्चा, रामभवन चौराहा, बहादुरगंज, लोकनाथ चौराहा, खुल्दाबाद तक जाएगा। हालांकि पार्टी की ओर से अभी अधिकृत मार्ग का एलान नहीं किया गया है।



इस दौरान विधानसभा वार प्रत्याशी भी अमित शाह के साथ रोड शो में शामिल होंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि रोड शो के समय एवं रूट निर्धारण पर अभी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन




विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण चुनाव का शोर थमने के साथ भाजपा का फोकस अब चौथे एवं पांचवें चरण में होने वाले चुनाव पर है। प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान 27 फरवरी को होना है। ऐसे में यहां 25 फरवरी की शाम तक ही पार्टी के स्टार प्रचारक अपनी रैली, जनसभा आदि कर सकते हैं। 

24 को आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयागराज आने का कार्यक्रम बन रहा है। पीएम यहां 24 फरवरी को आ रहे हैं। यहां फाफामऊ में उनकी चुनावी सभा करवाने की तैयारी है। हालांकि सभा स्थल तय नहीं है। प्रयागराज से ही पीएम प्रतापगढ़, कौशाम्बी को भी संदेश देंगे।



पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में ही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, काशी क्षेत्र चुनाव प्रभारी महिला मोर्चा नंदा डगला आदि ने शुक्रवार को फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सभा फाफामऊ में ही होनी है।
विज्ञापन

रेलमंत्री पीयूष गोयल भी एक दो दिन में पहुंचेंगे संगमनगरी
पीएम के आने के पूर्व प्रयागराज में 22 एवं 23 फरवरी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के भी आने का कार्यक्रम बन रहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर से प्रयागराज आएंगे। इस दौरान वह शहर उत्तरी को पीयूष गोयल शहर दक्षिण में चुनावी सभा संबोधित कर सकते हैं।


मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान भी यमुनापार में एक सभा को संबोधित करने के लिए आ सकते हैं। इसी तरह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गंगापार में एवं अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल भी दो से तीन स्थानों पर सभा संबोधित 22 से 24 फरवरी के बीच प्रयागराज आ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें