फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में खाद्यान्न घोटाला : गोदाम तक न पहुंचकर रास्ते में ही बेच दिया गया 25 लाख का राशन, डीएम ने बैठाई जांच

Sat, 19 Feb 2022 06:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि नवंबर महीने का राशन गोदाम में पहुंचा ही नहीं। उसे बेच दिया गया है। प्रभारी का भी कहना है कि राशन गोदाम में नहीं पहुंचा। इस बाबत तैयार कागजात पर भी किसी और ने हस्ताक्षर किया है। उसका हस्ताक्षर नहीं है।
विज्ञापन
खाद्यान्न
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलागढ़ में अफसरों एवं कर्मचारियों ने नौनिहालों को दिया जाने वाला सूखा राशन ही बेच दिया है। इसे लेकर एडीपीओ के खिलाफ शिकायत की गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन



शिकायतकर्ता का आरोप है कि नवंबर महीने का राशन गोदाम में पहुंचा ही नहीं। उसे बेच दिया गया है। प्रभारी का भी कहना है कि राशन गोदाम में नहीं पहुंचा। इस बाबत तैयार कागजात पर भी किसी और ने हस्ताक्षर किया है। उसका हस्ताक्षर नहीं है।



स्टॉक रजिस्टर के अनुसार भी नवंबर महीने का राशन नहीं पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने डीडीओ को जांच कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा तथा वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को जांच सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दो दिन में पूरी हो जाएगी जांच

कमेटी को शुक्रवार को ही रिपोर्ट सौंपनी थी। वहीं कमेटी के सदस्यों का कहना है कि अभी कुछ लोगों का बयान नहीं लिया जा सका है। जांच पूरी होते ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि मामला सामने आया है। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें