फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022 : प्रयागराज में प्रत्याशियों के चयन में सपा ने साधा जातीय संतुलन

Wed, 26 Jan 2022 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर उत्तरी से जहां संदीप यादव को टिकट दिया है, वहीं मेजा से संदीप पटेल को टिकट देकर यादव और पटेल दोनों बिरादरी को साधने की कोशिश की है। इसी तरह बसपा से सपा में शामिल हुए हाकिमलाल बिंद को हंडिया से प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिले की 12 विधानसभा में से सात सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने टिकट बंटवारे में जातीय संतुलन भी बनाने की कोशिश की है। यादव, पटेल और बिंद बिरादरी को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन



शहर उत्तरी से जहां संदीप यादव को टिकट दिया है, वहीं मेजा से संदीप पटेल को टिकट देकर यादव और पटेल दोनों बिरादरी को साधने की कोशिश की है। इसी तरह बसपा से सपा में शामिल हुए हाकिमलाल बिंद को हंडिया से प्रत्याशी बनाया गया है। 


इसी रह सोरांव सुरक्षित सीट पर गीता पासी को उम्मीदवार बनाया है। करछना से निवर्तमान विधायक उज्ज्वल रमण सिंह को सपा ने फिर टिकट दिया है। उज्ज्वल रमण सिंह सपा के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के पुत्र हैं। बारा सुरक्षित से अजय मुन्ना को सपा ने टिकट दिया है। इसी तरह कोरांव सुरक्षित सीट से रामदेव निडर पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन

कोरांव से रामदेव निडर बने प्रत्याशी
रामदेव निडर मूलरूप से कोरांव विधानसभा क्षेत्र के मेजा गांव निवासी हैं और शुरुआत से ही समाजवादी कार्यकर्ता रहे हैं। मेजा विधानसभा से एक बार समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके रामदेव निडर को कोरांव विधानसभा के गठन के बाद 2017 में समाजवादी पार्टी का टिकट मिला था, लेकिन कांग्रेस पार्टी से गठबंधन होने के कारण चुनाव नहीं लड़े थे।

संदीप पटेल बारा के मूल निवासी हैं। उनका ननिहाल जफरा मसौली मांडा है, जहां पर संदीप रहते हैं। संदीप छात्र जीवन से ही जुझारू नेता थे। 1993 में एडीसी में अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद से सपा की राजनीति कर रहे हैं।


इसके पहले सपा में पूर्व प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके संदीप इस समय सपा जिला महासचिव हैं। इन्होंने सन 2002 में बारा से अपना दल से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जिसमें इनको लगभग 20 हजार वोट मिले थे। इसके कुछ समय बाद ही इन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। 
विज्ञापन

उज्ज्वल रमण पर सपा ने फिर जताया भरोसा

गीता पासी सोरांव विधानसभा अंतर्गत के थरवई थाना क्षेत्र के मिताई का पूरा गांव की  निवासी हैं, जो पिछली बार विधानसभा चुनाव में सोरांव विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार थीं। इस दौरान इन्होंने अपना दल एस के उम्मीदवार डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज से तकरीबन 17000 वोटों से पराजित हुई थीं।
 
उज्जवल रमण सिंह वरांव रियासत से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रेवती रमण सिंह करछना से सात बार विधायक रहे और इलाहाबाद संसदीय सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उज्ज्वल रमण करछना विधानसभा से दो बार विधायक और मंत्री पद पर भी रह चुके हैं।


राजनीति में आने से पहले वे लखनऊ हाईकोर्ट बेंच में वकालत करते थे। 2017 में भाजपा की लहर के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद को बड़े अंतर से शिकस्त दे चुके हैं। वर्तमान मैं विधायक होने के साथ ही सपा की ओर से पुनः प्रत्याशी बनाए गए हैं। जिससे करछना विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विपक्ष में होने के बावजूद जनता के बीच 5 साल हमेशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें