Prayagraj News : प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को शहर में रोड शो निकाला।
- फोटो : प्रयागराज
रोड शो के तय रूट के तहत उन्हें लक्ष्मी टाकीज चौराहे तक जाना था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से वह नेतराम चौराहे से ही दूसरी गाड़ी में सवार होकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान उनके साथ रोड शो में महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाडे़, राघवेंद्र सिंह, सुभाष पांडेय, किशोर वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन मौजूद थे।