पूजा पाल के पति राजूपाल भी रह चुके हैं विधायक
सपा प्रत्याशी पूजा पाल का नाम इस बार फूलपुर और प्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए चल रहा था, लेकिन सपा ने उन्हें चायल विधानसभा से मैदान में उतारा दिया है। यहां वर्तमान विधायक भाजपा के संजय गुप्ता हैं। पूजा पाल पूर्व विधायक स्वर्गीय राजूपाल की पत्नी हैं। धूमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर रहे राजू पाल ने 2004 के चुनाव में शहर पश्चिमी सीट पर सपा उम्मीदवार अशरफ को हराकर सनसनी फैला दी थी।
हालांकि 25 जनवरी 2005 को राजू पाल के काफिले को सुलेमसराय में जीटी रोड पर रोककर गोलियों की बौछार की गई। राजू पाल समेत तीन लोग मारे गए। पति के कत्ल के बाद 2007 में हुए चुनाव में पूजा पाल ने बसपा के टिकट पर जीत हासिल की। वह दो बार इस सीट पर जीतीं, मगर 2017 में हार गईं। फिर इन्होंने दल बदला और सपा में शामिल हो गईं। अब वह चायल सीट से लड़ने जा रही हैं।