फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

Fri, 26 Sep 2025 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए आयोग के वरिष्ठ सदस्य को फिलहाल कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने इस्तीफा दिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए आयोग के वरिष्ठ सदस्य को फिलहाल कार्यभार सौंपा गया है। प्रो. पांडेय ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद से त्यागपत्र दिया है। उनके इस फैसले को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में जब कई परीक्षाएं संभावित हैं। आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफा देने से तैयारियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी के अनुसार एक सितंबर 2024 को प्रो. कीर्ति पांडेय निवासी पक्की बाड़ी, अखाड़ा कंपाउंड चौक गोरखपुर को अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई थी। प्रो. पांडेय. ने 22 सितंबर को अपना त्यागपत्र दे दिया है। आयोग के प्राविधानों के तहत वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आयोग के ज्येष्ठतम सदस्य को अध्यक्ष के रूप में दिन प्रतिदिन के कार्यों के लिए अधिकृत कर दिया गया है। आयोग के वरिष्ठतम सदस्य रामसूचित को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें