Prayagraj News : जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, रज्जू भैया विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. अविनाश चंद्र श्रीवास्तव और पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के प्रोफेसर हरिकेश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभवनाथ भारती, अश्वनी दुबे आदि ने बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक पीयूष रंजन निषाद, हर्षवर्धन बाजपेयी, वाचस्पति, गुरु प्रसाद मौर्य, पवन श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी, मृत्युंजय तिवारी, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
दिनेश खटीक मामले में बोलने से बचे स्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को मीडिया से कन्नी काटते नजर आए। इस बीच राज्यमंत्री दिनेश खटीक मामले में उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वे मुस्कराते हुए आगे बढ़ गए। झूंसी सुनौटी स्थित आश्रम में एक धार्मिक कार्यक्रम में भी उन्होंने शिरकत की। इसके पूर्व सर्किट हाउस में भी भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता, डा. कीर्तिका अग्रवाल, शुभम आदि मौजूद रहे।