दोनों दलों को सता रहा भितरघात का खतरा
एक ओर जहां भाजपा और सपा ने फूलपुर विस उपचुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। वहीं दूसरी ओर दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को भितरघात का खतरा सता रहा है। ऐसे में जो पार्टी भितरघात को रोकने में कामयाब होगी, बाजी उसके हाथ लग सकती है।
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या
- कुल मतदाता- 4,15152
- पुरुष मतदाता - 2,26948
- महिला मतदाता -188144
- थर्ड जेंडर - 60