सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि जनपदों से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ निजी मुद्रकों और प्रकाशकों द्वारा अनाधिकृत रूप से पुस्तकों का प्रकाशन कर बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती एनसीईआरटी की पुस्तकें अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने सत्र 2022-23 में हाईस्कूल और इंटर की पाठ्य पुस्तकों के लिए तीन प्रकाशकों को अधिकृत किया है। इस संबंध में सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है कि अधिकृत मुद्रकों से वार्ता पुस्तकों के विक्रय हेतु स्टॉल लगवाकर बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराएं, ताकि विद्यार्थी गुणवत्ता पूर्ण एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों से वंचित न हो सकें।
विज्ञापन
सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि जनपदों से यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि कुछ निजी मुद्रकों और प्रकाशकों द्वारा अनाधिकृत रूप से पुस्तकों का प्रकाशन कर बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती एनसीईआरटी की पुस्तकें अपेक्षा के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
इस बाबत सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के कुल 34 विषयों के अंतर्गत 67 एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण एवं वितरण के लिए कुल तीन मुद्रकों श्री कैला जी बुक्स प्रा.लि. हास्पिटल रोड, आगरा, पीतांबरा बुक्स प्रा. लि. औद्योगिक क्षेत्र बिजौली झांसी और डायनामिक टेक्स्ट बुक्स प्रिंटर्स प्रा. लि. औद्योगिक क्षेत्र बिजौली, झांसी को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
इनसे संपर्क कर विद्यार्थियों को उचित मूल्य पर पुस्तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अनाधिकृत रूप से पुस्तक विक्रय करने वाले निजी मुद्रकों और प्रकाशकों के विरूद्ध कठोर विधिक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।