फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र पहुंचने से तीन दिन पहले स्थापित हो जाएंगे स्ट्रांग रूम, आदेश जारी

Fri, 17 Jan 2025 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

प्रदेश के सभी 75 जिलों में 12 से 16 फरवरी तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के प्रश्नपत्र पहुंचा दिए जाएंगे और प्रश्नपत्र पहुंचने से तीन दिन पहले परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांग रूप स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी 75 जिलों में 12 से 16 फरवरी तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के प्रश्नपत्र पहुंचा दिए जाएंगे और प्रश्नपत्र पहुंचने से तीन दिन पहले परीक्षा केंद्रों में स्ट्रांग रूप स्थापित कर दिए जाएंगे। प्रयागराज में 16 फरवरी को प्रश्नपत्र आ जाएंगे।

बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों एवं बंडल स्लिप के कार्टन बाक्स की प्राप्ति, वितरण, रख-रखाव व नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशक ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों, मंडलीय उप शिक्षा निदेशकों व जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी का कहा है कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रखे जाएं।

परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं पर चस्पा की जाने वाली बंडल स्लिप के कार्टन बाक्स के पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकार्डिंग व संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखी जानी आवश्यक होगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा।

विज्ञापन


प्रश्नपत्रों की प्राप्ति व उन्हें पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित स्थान पर रखवाने एवं जनपद से संबंधित परीक्षा केंद्रों पर वितरित कराने का दायित्व जिला विद्यालय निरीक्षकों का है। अपरिहार्य कारणवश वांछित सामग्री निर्धारित तिथि के एक-दो दिन पूर्व या बाद में भी प्राप्त हो सकती है। ऐसी स्थिति में जिला विद्यालय निरीक्षकों को जनपद मुख्यालय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है, ताकि आकस्मिक स्थिति में वे उसका निराकरण कर सकें।

जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे डीआईओएस

निदेशक ने कहा है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण एवं अतिसंवेदनशील कार्य को देखते हुए संपूर्ण परीक्षा अवधि तक अवकाश की तिथियों सहित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जनपद मुख्यालय न छोड़ें। साथ ही कार्य योजना बनाकर जनपद में प्रश्नपत्र पहुंचने के तीन दिन पूर्व ही कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए पालीवार ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं कि जनपद मुख्यालय/कार्यालय पर हर समय कोई न कोई राजपत्रित अधिकारी अवश्य उपलब्ध रहे। परीक्षा अवधि में विशेष परिस्थिति में ही वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अवकाश स्वीकृत किया जाए।

प्रश्नपत्र लेकर पहुंचेंगे विशेष वाहक, नहीं पूछा जाएगा नाम-पता

परीक्षा के प्रश्नपत्रों से संबंधित कार्टन बॉक्स व उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल के ऊपर लगाने के लिए बंडल स्लिप के कार्टन बॉक्स विशेष वाहक परिक्षेत्र/जनपद में लेकर पहुंचेंगे। उनके स्थान, नाम व पता आदि के बारे में ही कोई पूछताछ की जाएगी। वाहकों के पहुंचने पर अनलोडिंग का कार्य जनपद में कार्यरत राजकीय कर्मचारियों से ही कराया जाएगा। निदेशक ने कहा है कि प्रश्नपत्रों के कार्टन बाक्स जिस कमरे में रखवाए जाएं, उस कमरे की सुरक्षा की जांच भी कर ली जाए कि वह पूर्ण सुरक्षित है और उसमें लगे दरवाजे, खिड़की व कुंडी आदि ठीक अवस्था में हैं। साथ ही वहां दीमक, चूहों, नमी, वर्षा आदि से सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।

विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में रखवाए जाएंगे प्रश्नपत्र
 
जिला विद्यालय निरीक्षक जिला प्रशासन से अनुरोध करके प्रश्नपत्रों के सील्ड कार्टन बाक्स पहुंचने के पूर्व ही उसकी सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था करेंगे। इसकी विशेष व्यवस्था रखी जाए कि प्रश्नपत्रों से संबंधित कार्टन बाक्स पहुंचते ही उनकी प्राप्ति हो सके और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पुलिस अभिरक्षा में रखवाया जा सके। प्रश्नपत्रों के लीक की संभावनाओं को प्रत्येक दशा में समाप्त किए जाने जाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की प्राप्ति की तिथि से ही आवश्यकतानुसार टीम गठित कर उसकी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें