उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रयागराज के बच्चाराम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज भुलईकापुरा की छात्र हैं। इन्होंने 97.20 अंक हासिल किया है। महक के पिता कौशाम्बी में मजदूरी करते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रयागराज के बच्चाराम यादव इंटरमीडिएट कॉलेज भुलईकापुरा की छात्रा हैं। महक के पिता कौशाम्बी में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। इन्होंने 97.20 अंक हासिल किया है। इसी तरह हाईस्कूल की परीक्षा में श्रेया सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया है। श्रेया सिंह एसपी इंटर कॉलेज शिकरो कोरांव प्रयागराज की छात्रा हैं। इन्होंने 97 फीसदी अंक हासिल किया है। इसी तरह धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का सिंह पुत्री अखिलेश प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 96.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
झूंसी की श्रेया त्रिपाठी को मिला पांचवां स्थान
झूंसी के सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया त्रिपाठी ने हाईस्कूल में जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। उसने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। पिता अरविंद त्रिपाठी जनपद न्यायालय में अधिवक्ता हैं। श्रेया का सपना डॉक्टर बनना है। सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहती हैं श्रेया त्रिपाठी।
शिवम पांडेय ने इंटर में हासिल किया पांचवां स्थान
गीता विद्या निकेतन इंटर कॉलेज नैनी के छात्र शिवम पांडेय ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल किया है। इनको 94:80 फीसदी अंक मिले हैं। इनके पिता का नाम विनोद कुमार पांडेय और माता का नाम राजेश्वरी पांडेय है। दोनों अध्यापक हैं और उनका निवास स्थान तुलसीनगर नैनी प्रयागराज है। हाईस्कूल 2023 में शिवम ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं इनकी बहन इसी विद्यालय की छात्रा रहीं सृजा पांडेय को 2024 में इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड में प्रयागराज जिले में नवां स्थान मिला था। शिवम इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनना चाहता हैं।
विज्ञापन
जेल से छह बंदियों ने दी थी परीक्षा, पांच हुए पास
केंद्रीय कारागार नैनी में हाई स्कूल में दो और इंटर से चार बंदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें हाईस्कूल के दोनों बंदी पास हो गए हैं। इंटर में चार बंदियों में से तीन बंदी उत्तीर्ण हुए हैं। वरिष्ठ जिला अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया हाईस्कूल में एक बंदी प्रथम श्रेणी और एक बंदी द्वितीय श्रेणी पास हुआ है। वहीं इंटर में पास हुए तीनों बंदी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।