prayagraj news: प्रांजल सिंह, यूपी बोर्ड इंटमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- फोटो : prayagraj
सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव के इंटरमीडिएट के छात्र प्रांजल सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इनके पिताजी अवधेश सिंह उसी कॉलेज के प्रिंसिपल हैं जहां से इन्होंने टॉप किया है। आईएएस बनकर वह देश की सेवा करना चाहते हैं।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इंटरमीडिएट में प्रदेश के सेकंड टॉपर प्रांजल सिंह की माताजी भी परिषदीय विद्यालय में अध्यापिका हैं। प्रांजल सिंह का कहना है कि वह रोज छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे।
UP board result
- फोटो : Social Media
यूपी में इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रांजल का कहना है कि अभिभावकों ने उनके मन में कभी निगेटिव विचार नहीं आने दिया। उनकी इस सफलता में पिताजी का पूरा सहयोग रहा। इसके अलावा शिक्षकों का भी सहयोग रहा।
प्रांजल कोचिंग और ट्यूशन नही करते थे। वह किसी विषय की विशेष जानकारी के लिए अच्छे अध्यापकों के घर जाकर अपना कंसेप्ट क्लियर करते थे।
प्रारंभ में वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, किंतु माता-पिता के मोटीवेशन के बाद वह शैक्षिक अभिरुचि लेने लगे। वह अपनी इच्छानुसार देर रात तक स्वाध्याय करते और सुबह देर से जागते।
UP Board Result 2020 (बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी)
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया और मोबाइल से उनकी पूरी तरह से दूरी तो नहीं थी लेकिन इसका उपयोग उन्होंने स्टडी के लिए ही किया। यू-ट्यूब के माध्यम से उन्होंने पढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया। इसके अलावा सोशल मीडिया के अन्य साइटों के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020
- फोटो : self
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रांजल का कहना है वह आगे बीए करना चाहते हैं। प्रांजल की बड़ी बहन भी स्टेट रैंक हासिल कर चुकी हैं। फिलहाल वह नीट की तैयारी कर रही हैं।