फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up board result 2020: हिंदी में आठ लाख परीक्षार्थी हो गए फेल

Sat, 27 Jun 2020 09:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
up board result 2020 (दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदी भाषी राज्य उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में हिंदी के सात लाख 97 हजार 826 परीक्षार्थी फेल हो गए। वहीं, परीक्षा में शामिल कुल परीक्षार्थियों के मुकाबले हिंदी में फेल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 15.17 फीसदी है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा के परिणाम स्कूलों में हिंदी की पढ़ाई को लेकर कई गंभीर सवाल भी उठा रहा है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट में हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा में कुल 25 लाख 20 हजार 672 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23 लाख 72 हजार 185 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 21 लाख दो हजार 225 परीक्षार्थी तो उत्तीर्ण हो गए, लेकिन दो लाख 69 हजार 960 परीक्षार्थी हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके।

UP Board Result 2020 (बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी) - फोटो : अमर उजाला
इंटर में सामान्य हिंदी में पंजीकृत 16 लाख 73 हजार 527 परीक्षार्थियों में से 15 लाख 81 हजार 132 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें से एक लाख 61 हजार 753 परीक्षार्थी फेल हो गए। वहीं, हिंदी में पंजीकृत आठ लाख 47 हजार 145 विद्यार्थियों में सात लाख 91 हजार 53 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और और हिंदी में एक लाख आठ हजार 207 परीक्षार्थी फेल हो गए।
विज्ञापन

UP board result - फोटो : Social Media
उधर, हाईस्कूल में हिंदी के विद्यार्थियों की हालत और भी खराब है। हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा के लिए पंजीकृत 30 लाख 18 हजार 365 परीक्षार्थियों में 28 लाख 75 हजार 59 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 23 लाख 47 हजार 193 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए जबकि पांच लाख 27 हजार 866 परीक्षार्थी फेल हो गए।

हिंदी में पंजीकृत 30 लाख 16 हजार 620 परीक्षार्थियों में से 28 लाख 73 हजार 374 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें से पांच लाख 27 हजार 680 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। वहीं, प्रारंभिक हिंदी में पंजीकृत 1745 में से 1685 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और इनमें से 186 परीक्षार्थी असफल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें