फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : फतेहपुर में तैनात प्रधानाचार्य की प्रयागराज में लगा दी ड्यूटी

Sat, 19 Mar 2022 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने जिले के 321 परीक्षा पर बाह्य/अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई है।13वें नंबर पर सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामबाग के प्रवक्ता रहे डॉ. निरंजन सिंह का नाम है, जिनका चयन दो साल पहले फतेहपुर के विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर हो चुका है और वहां नई जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी केपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज में लगा दी गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाए जाने के मुद्दे पर विवाद हो गया है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने जिले के 321 परीक्षा पर बाह्य/अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई है।13वें नंबर पर सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामबाग के प्रवक्ता रहे डॉ. निरंजन सिंह का नाम है, जिनका चयन दो साल पहले फतेहपुर के विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर हो चुका है और वहां नई जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके बावजूद उनकी ड्यूटी केपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज में लगा दी गई है।

23वें नंबर पर महिला उद्योग मंदिर इंटर कॉलेज दरियाबाद की सहायक अध्यापिका कविता श्रीवास्तव का नाम है, जिन्हें गुुरु तेग बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में अतिरिक्त व्यवस्थापक बनाया गया है। सवाल उठ रहे हैं कि जब अन्य स्कूलों में कविता से वरिष्ठ शिक्षक हैं तो एक जूनियर शिक्षिका को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक क्यों बनाया गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें