फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ को बनाया गया मूल्यांकन केंद्र

Mon, 20 Jul 2026 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UP Board News : यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को प्रदेश के 92 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। इसी दिन इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षाएं 28 जुलाई 2026 को प्रदेश के 92 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। इसी दिन इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए 42078 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया हैं। खास बात यह हैं कि परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन पहली बार डिजिटल होगा। इसके लिए परीक्षकों की ट्रेनिंग यूपी बोर्ड परिसर में कराई जाएगी। परीक्षा के बाद मूल्यांकन के लिए प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया हैं।

ये सभी परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील रहेंगे। प्रश्नपत्रों के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही खोले और वितरित किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर अवश्य पहुंचना होगा। इससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

अपर सचिव प्रशासन सत्येंद्र कुमार के अनुसार कापियों का संकलन केंद्र प्रयागराज को बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मूल्यांकन के लिए अध्यापकों की सूची प्रदेश के सभी डीआईओएस से लिया गया हैं। उनकी शीघ्र ही ट्रेनिंग कराई जाएगी। उम्मीद हैं कि तीन दिन के अंदर मूल्यांकन कार्य संपादित हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें