फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: 31 जनवरी तक परीक्षा केंद्रों पर दर्ज कर सकते हैं आपत्ति, इसके बाद नहीं किया जाएगा विचार

Wed, 28 Dec 2022 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा केंद्रों की सूची पर यदि किसी विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वह ऑनलाइन माध्यम से 31 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा केंद्रों की सूची पर यदि किसी विद्यार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वह ऑनलाइन माध्यम से 31 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद मिलने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति की ओर से परीक्षण, आपत्तियों के निस्तारण बाद परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अब इस पर बोर्ड ने आपत्तियां मांगी है। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि 31 तक प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर सात जनवरी तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड विद्यार्थियों को बनाएगा आत्मनिर्भर, चर्चा को जुटे विशेषज्ञ 
यूपी बोर्ड अपने विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता, मौखिक - लिखित अभिव्यक्ति एवं संवाद, वैज्ञानिक सोच, सहयोग की भावना टीम वर्क आदि में दक्ष बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। इसके तहत परिषद में पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें प्रदेश के 11 मंडलों के 15 विशेषज्ञ प्रतिभाग कर रहे हैं। यह कार्यशाला 31 दिसंबर तक चलेगी। 

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि आज के दौर में माध्यमिक के विद्यार्थियों को ऐसे अनेक नवीन कौशलों एवं दक्षताओं में प्रवीण होना आवश्यक है। जिससे वे न सिर्फ एक अच्छे, सजग और आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें। बल्कि परिस्थितियों से सफलतापूर्वक सामंजस्य स्थापित करते हुए अपने समाज के लिए उपयोगी भी सिद्ध हों। इसी उद्देश्य से नई शिक्षा नीति के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इसमें मौलिक कर्तव्य एवं संवैधानिक मूल्यों का ज्ञान, भारत का ज्ञान, पर्यावरणीय जागरुकता, डजिटल साक्षरता, मौखिक - लिखित अभिव्यक्ति एवं संवाद, वैज्ञानिक सोच, सहयोग की भावना टीम वर्क आदि पर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए, ऐसी गतिविधियों का चिह्नांकन एवं निर्धारण किया जा रहा है। ताकि सभी विद्यार्थी विद्यालय के परिवेश, पाठ्यचर्या शिक्षण अधिगम प्रक्रिया तथा क्रियाकलापों के माध्यम से स्वत: ही इन कौशलों सीख सकें। कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई गतिविधियों को अगले सत्र से पाठ्यचर्चा में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें