यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के मंगलवार से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य का माध्यमिक शिक्षक संघ बहिष्कार करेंगे। कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार की ओर से पांच मई से शुरू होने वाले मूल्यांकन के विरोध में सभी शिक्षक संघ खड़े हो गए हैं।
शिक्षकों की ओर से प्रदेश सरकार के पास प्रस्ताव रखा गया कि वह उतर पुस्तिकाओं को शिक्षकों के घर भेजकर उनका मूल्यांकन करवाएं। घर पर मूल्यांकन का प्रस्ताव स्वीकार नहीं होने पर लॉकडाउन खत्म होने के बाद मूल्यांकन कराने की बात कही गई थी।