फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल का खुला खेल, 47 पकड़े गए

Sun, 19 Mar 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का खुला खेल जारी है। शनिवार को हाईस्कूल की कॉमर्स और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र प्रथम और हिन्दी के द्वितीय पेपर में जमकर नकल हुई। दोनों परीक्षाओं में पूरे प्रदेश में 47 नकलची पकड़े गए। अकेले इलाहाबाद में सुबह की पाली में आठ और शाम की पाली में चार विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। इसके साथ नकल रोकने में नाकाम चार विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि एक विद्यालय के कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह हाईस्कूल की कॉमर्स और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र तथा अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसी तरह शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षाएं हुईं। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा नकल ग्रामीण क्षेत्रों या शहर से सटे इलाकों के परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस दौरान हाईस्कूल में आठ छात्र एवं एक छात्रा तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में 20 छात्र एवं 18 छात्राएं रस्टीकेट की गईं। डीआईओएस के नेतृत्व में सचल दस्ते ने इलाहाबाद में सुबह की पाली में तीन छात्र एवं पांच छात्राओं को नकल करते दबोचा तो शाम की पाली में दो-दो छात्रा, छात्राएं नकल करती पकड़ी गईं, जिन्हें तत्काल रस्टीकेट कर दिया गया।

सचल दस्ते ने करछना के बसई स्थित रामशरण इंटर कॉलेज के एक कक्ष निरीक्षक को नकल रोकने में नाकाम रहने पर कार्यमुक्त कर दिया। सचल दस्ते ने सुलेम सराय स्थित राजदेव पब्लिक इंटर कॉलेज, कादिलपुर के संगम सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज एवं सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज तथा भगवतपुर मंदरी के शिवम पब्लिक हाईस्कूल में जबरदस्त नकल के कारण कॉलेज प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकलचियों के पकड़ने जाने की संख्या लगातार बढ़ रही है। 16 मार्च से शुरू हुई परीक्षा में पूरे प्रदेश में अब तक 312 नकलची रस्टीकेट किए जा चुके हैं। इस बीच विद्यालयों में सेटिंग गड़बड़ाने, नकल में नाकाम होने पर परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शनिवार तक यह संख्या तीन लाख 66 हजार 572 तक पहुंच गई। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या एक लाख 75 हजार 250 और इंटरमीडिएट की परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या एक लाख 91 हजार 322 है।

परिषदीय विद्यालयों में भी शनिवार से परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसमें दो हजार से अधिक प्राथमिक और एक हजार से अधिक उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। कक्षा एक से आठ तक के इन विद्यालयों में 3.89 लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी और परीक्षा परिणाम 30 मार्च को घोषित होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें