फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : परीक्षा-2026 को लेकर फर्जी प्रश्न पत्र वायरल, परिषद ने दी सख्त चेतावनी

Sat, 31 Jan 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर कुछ यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रश्न पत्र वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष-2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर कुछ यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रश्न पत्र वायरल हो रहे हैं। इससे बोर्ड परीक्षार्थियों के गुमराह होने की प्रबल संभावना को देखते हुए परिषद ने इसे गंभीरता से लिया है। परिषद को यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों पर यूपी प्री-बोर्ड परीक्षा एवं अन्य कथित प्रश्न पत्र लीक किए जाने की कई शिकायतें मिली हैं। शिकायतों के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सचिव ने सोशल मीडिया पर अपलोड की जा रही ऐसी सभी अनाधिकृत एवं भ्रामक सामग्रियों को संबंधित चैनलों से तत्काल हटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि संबंधित चैनल यदि तय समय में सामग्री नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, जिसमें 15 लाख रुपये तक का जुर्माना और दो वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक वीडियो, पोस्ट या दावों से गुमराह न हों और परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें