फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महास्नान: संगम पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के मोबाइल, कपड़े चोरी 

Tue, 05 Feb 2019 01:01 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mauni amavasya
विज्ञापन

संगम पर मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर कई सौ श्रद्धालुओंं के मोबाइल, कपड़े तथा अन्य सामान के साथ गहने चोरी हो गए। तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोगों की चेन भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने छीन ली। तमाम लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना ढूंढते रहे। कुछ लोगों ने रिपोर्ट भी नहीं दर्ज कराई। कुछ को गीले कपड़ों में ही घर जाना पड़ा। कपड़े चोरी होने पर कुछ लोगों ने दूसरे लोगों से गमझे और कपड़े मांगे। आपाधापी में सैकड़ों की संख्या में लोगों के कपड़े और सामान वहीं छूट गए थे। 

संगम तथा अन्य घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ थी। इसी का फायदा उचक्कों और चोरों ने उठाया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के मोबाइल, कपड़े, गहने चोरी हो गए। जम्मू से आए विजय सिंह संगम पर स्नान करने पानी मेंं उतर रहे थे, उसी समय किसी ने उनके चेन पर हाथ मारा और खींच लिया। विजय देख भी नहीं पाए। उन्होंने शोर मचाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। देवरिया रेखा देवी की चेन उस वक्त खींच ली गई जब वह स्नान के बाद कपड़े बदल रही थीं। संभवत: उनकी चेन किसी महिला ने खींची थी।

विज्ञापन


सिकंदराबाद के जयेंद्र रेड्डी, दिल्ली के कपिल, आवाहन अखाड़े के साथ आए मुंबई के विमल और पंजाब के होशियारपुर के ज्योत्येंद्र शर्मा का चेन भीड़ में गायब हो गया था। किसी का छीन लिया गया तो किसी का गिर गया। कुछ लोगों ने तहरीर दी। इसी तरह तमाम श्रद्धालुओंं के मोबाइल, पर्स और कपड़े गायब हो गए। मोबाइल गायब होने पर लोग बहुत परेशान थे। कानपुर देहात की रेखा अपने घर वालोंं बिछड़ गई थी उनका मोबाइल गायब हो गया था। उन्हें रोते हुए देख किसी ने मोबाइल दिया तो उन्होंने घर वालों को बुलाया। पर्स तथा अन्य सामान छोड़कर  सैकड़ोंं श्रद्धालु स्नान को गए थे, जब वह वापस आए तो या तो वह जगह भूल गए या फिर किसी ने उनका सामान गायब कर दिया।

विज्ञापन

बहुत लोगों के कपड़े और पर्स गायब हो गए थे। कौशांबी के राकेश चौधरी का पर्स गायब होने के बाद पैसे ही नहीं बचे तो उन्होंने किसी को फोन कर बुलाया। तमाम लोग गीले कपड़ों में ही घाट से वापस गए। इतनी भीड़ में कोई मदद करने वाला नहीं मिल रहा था। कुछ लोगोंं ने वहीं कपड़े खरीदे तो कुछ की मदद दूसरे श्रद्धालुओं ने की।

किन्नर अखाड़े की साध्वी से चेन छिनैती का प्रयास 
कुंभ नगर। शाही स्नान के समय किन्नर अखाड़े की एक साध्वी का चेन छीनने का प्रयास जल मेंं हुआ। हुआ यह कि बड़ी संख्या में भक्त भी पानी में उतर गए थे। इसी का फायदा उठाकर एक उचक्के ने चेन छीनने की कोशिश की। वह चीखने लगीं। उन्होंने पुलिस को आवाज तब तक उचक्का वहां से भागकर बगल के घाट की भीड़ मेंं घुस गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें