यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद ग्रीवांस सेल में शिकायत के दौरान अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सेल में बृहस्पतिवार को एक छात्रा हैरान कर देने वाली शिकायत लेकर पहुंची। छात्रा ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी थी और जारी परिणाम में उसका विषय बदलकर नागरिक शास्त्र कर दिया गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी होने के बाद सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल का गठन किया गया है। ताकि विद्यार्थी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत कर सकें। दूसरे दिन ग्रीवांस सेल में कुल 33 विद्यार्थी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें इंटर के 18 और हाईस्कूल के 15 परीक्षार्थी हैं। इनमें से श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा आंचल सिंह भी शामिल रही।