फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से होगी शुरू, शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने घोषित किया कार्यक्रम

Wed, 10 Feb 2021 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन

विज्ञापन


विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष-2021 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 24 अप्रैल, 2021 से प्रारम्भ होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 10 मई को समाप्त होगी। वहीं, इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 15 दिवसों में सम्पन्न होकर दिनांक 12 मई 2021 को समाप्त होंगी। 

इसके साथ ही उन्होंने  बताया कि विगत वर्ष 2020 में भी हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 12 कार्य दिवसों में तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवसों में सम्पन्न हुई थी।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी की वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं कुल 29,94,312 परीक्षार्थी एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं कुल 26,09,501 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें