परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के सातवें दिन प्रदेश अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने नैनी क्षेत्र के माधव ज्ञान केंद्र इंटर कॉलेज नैनी, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी, सरस्वती बाल विद्या मंदिर चक दाउदनगर नैनी, बाल विकास विद्या मंदिर चकराना तिवारी, नैनी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने माधव ज्ञान केंद्र में लगे सीसीटीवी को देखकर उस पर संतुष्टि व्यक्त की। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक केंद्र पर परीक्षा कक्ष में एक ही सीसीटवी मिलने पर उसके बारे में केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की, जांच के बाद पता चला कि एक ही कैमरे से पूरे कमरे को देखा जा सकता है। अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने करछना के बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज रामपुर और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की जांच की। वहां परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली।
शकुंतला देवी इंटर कालेज देवरी कुल पांच विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर मोतीलाल नेहरू इंटर कालेज, कौंधियारा, अनंता देवी इंटर कालेज कौंधियारा, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज अकोढ़ा, पंडित परमेश्वरदीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनीपुर व कैथी विद्यालयों की परीक्षा हो रही है। इस विद्यालय में 360 छात्रों की परीक्षा थी, जिसमें 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कौंधियारा क्षेत्र के अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के सात दिन बाद तक कोई सचल दस्ता अथवा अधिकारी जांच करने नहीं आया, इस कारण से प्रदेश सरकार के नियमों का खुलेआम उलंघन हो रहा है।