फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची अटकी, 10 दिसंबर को ही होनी थी जारी, एग्जाम पर क्या होगा असर?

Fri, 15 Dec 2023 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला की तरफ से भी सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिया गया था, कि वह 10 दिसंबर के पहले अंतिम सूची को जिला समिति से पास कराकर उसे बोर्ड भेज दें, उसके बाद भी प्रदेश के करीब 60 जिलों की अंतिम सूची अभी तक फाइनल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
UP Board Exam 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे बोर्ड के लिए प्रदेश के कई जिले समस्या खड़ी कर रहे हैं। बोर्ड की तरफ से 10 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने की तैयारी थी, लेकिन निर्धारित समय के बीतने के पांच दिन बाद भी परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं हो सकी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि जिलों से अंतिम सूची अभी तक बोर्ड को नहीं भेजी जा सकी। यही कारण है कि परीक्षा 2024 के लिए केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड जारी नहीं कर सका।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथियां धीरे-धीरे नजदीक आने लगी है। जनवरी में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई लगभग पूरी हो गई है। बोर्ड की तरफ से इस बार करीब साढ़े तीन करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं तैयार कराई जा रही है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने का इंतजार है। शुरुआत में परीक्षा केंद्रों को तैयार करने में हो रही देरी को देखते हुए शासन की तरफ से 10 दिसंबर तक बोर्ड को केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने का निर्देश दिया गया था। 
विज्ञापन

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला की तरफ से भी सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिया गया था, कि वह 10 दिसंबर के पहले अंतिम सूची को जिला समिति से पास कराकर उसे बोर्ड भेज दें, उसके बाद भी प्रदेश के करीब 60 जिलों की अंतिम सूची अभी तक फाइनल नहीं हो सकी है। ऐसे में बोर्ड की तरफ से केंद्रों की अंतिम सूची जारी नहीं की जा सकी है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के करीब 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए बोर्ड ने विशेष तैयारियां की हैं। बोर्ड की तरफ से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें