फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: चार बार बढ़ी तिथि, फिर भी पिछले साल से कम परीक्षार्थी 

Fri, 17 Dec 2021 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए चार बार तिथि बढ़ाई गई है। सितंबर से परीक्षा फार्म भरने का सिलसिला शुरू हुआ था।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के प्रति विद्यार्थियों का मोह भंग हो रहा है। पिछले साल की अपेक्षा लगभग सवा चार लाख कम अभ्यर्थियों ने यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में कुल 51,74,583 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि पिछले साल यह संख्या 56 लाख से अधिक थी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या कम होने का यह आलम है पिछले तीन सालों से बना हुआ है। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के लिए चार बार तिथि बढ़ाई गई है। सितंबर से परीक्षा फार्म भरने का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद बोर्ड ने चार बार परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई।15 दिसंबर को निर्धारित अंतिम तिथि तक हाईस्कूल में 27,83,742 और इंटर में  23,91,841 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

यानी कुल 51,74,583 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे पहले नवंबर में अंतिम तिथि तक  हाईस्कूल और इंटर में कुल 51.55 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। लगभग 19 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरने के तिथि बढ़ाने के बाद आवेदन किया है। वहीं नौवीं में 31,92,815 और 11 वीं में 26,78,123 छात्र-छात्राओं ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। यानी कुल 58,74,583 ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें