बोर्ड परीक्षा के लिए छात्राओं को दी गई शुभकामना
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्राओं को शुभकामना देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने इस मौके पर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा नौ व 11 की छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर किया। इस अवसर पर मिसआर्य कन्या का खिताब प्रेक्षा देश पांडेय, गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वैशाली जायसवाल एवं स्नेहा केसरवानी, संगीत के क्षेत्र में खुशी भारतीया, खेल में रुचि रखने वाली कनक जायसवाल एवं सांस्कृतिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन पर वैशाली केसरवानी एवं मनीषा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल, डॉ. सुधा रानी उपाध्याय, अर्चना जायसवाल, ऋ तु अरोरा, नीना प्रजापति, अवंदिता अस्थाना, नीलम श्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।