यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू हो गई है। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शासन की ओर से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ एसटीएफ को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 3195603 एवं इंटरमीडिएट में 2611319 कुल 5806922 परीक्षार्थी 8354 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए।
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में कुल 1314 संवेदनशील एवं 448 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सकुशल पूरी कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दस्ते भी नियुक्त किए गए हैं। सचिव ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश भर में 2.50 लाख कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। सचिव ने बताया कि परीक्षा फरवरी माह में शुरू होने से बोर्ड ने परीक्षा का समय पहली पाली में आठ से 11.15 बजे के बीच कर दिया है।