यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाए जाने के बाद इंटरमीडिएट में 39 विषयों में एकल प्रश्नपत्र की परीक्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 14 कार्य दिवस एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 कार्य दिवस में पूरी होगी।
आज दोनों पालियों में कुल 2.62 लाख परीक्षार्थी
यूपी बोर्ड की ओर से पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन एवं इंटरमीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प एवं सिलाई की परीक्षा होगी जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी। पहली पाली में प्रदेश भर में कुल 17 हजार एवं दूसरी पाली में कुल 2.45 लाख परीक्षार्थी अर्थात कुल मिलाकर 2.62 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरे दिन आठ फरवरी को पहली पाली में 41 हजार एवं दूसरी पाली में 2.45 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
यूपी बोर्ड की सबसे बड़ी परीक्षा 12 फरवरी को होगी। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी एवं इंटरमीडिएट की बीमा सिद्घांत एवं व्यवहार, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी,उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल,तेलगु, मलयालम, नेपाली के 32 लाख परीक्षार्थी जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी एवं सामान्य हिंदी के 26 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर
कुल विद्यालय- 26515
कुल परीक्षा केंद्र- 8354
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-3195603
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-2611319
कुल परीक्षाथी - - 5806922
संवेदनशील- 1314
अति संवेदनशील- 448
प्रयागराज बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल परीक्षार्थी हाईस्कूल-116121
कुल परीक्षार्थी इंटरमीडिएट-108427
कुल परीक्षार्थी-224548
कुल परीक्षा केन्द्र-313
सचल दल- नौ दल
संवेदनशील- 61
अति संवेदनशील-24