फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 70 में से 69 जिलों ने भेजी परीक्षा केंद्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
गोण्डा के परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को 30 नवंबर तक मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 30 नवंबर को आपत्तियों के निस्तारण के बाद तय करेगा परीक्षा केंद्र
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के परीक्षा केंद्र तय करने की अंतिम तिथि तक प्रदेश के सभी जनपदों की ओर से केंद्रों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। बोर्ड की ओर से केंद्रों की सूची तय करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर तय है। जनपदीय समिति की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची भेजे जाने की तिथि बीतने के एक दिन बाद भी 28 नवंबर को प्रदेश के 70 में 68 जिलों के केंद्रों की सूची बोर्ड को मिल पाई थी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि गोण्डा और मऊ जिले की सूची अपलोड नहीं हो सकी थी। प्रमुख सचिव की फटकार के बाद मऊ जिले की सूची देर रात तक अपलोड हो गई जबकि बोर्ड को गोण्डा के परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार है।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मऊ जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, इसे देर रात तक पूरा कर लिया गया। गोण्डा जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची कुछ तकनीकी कारणों के चलते अपलोड नहीं की जा सकी। पता चला है कि गोण्डा के जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव माध्यमिक को पत्र लिखकर 30 नवंबर तक केंद्र की सूची उपलब्ध कराने की सूचना दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से यूपी बोर्ड को परीक्षा केंद्रों की सूची तय करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। अब गोण्डा के परीक्षा केंद्रों की सूची देर से मिलने पर प्रदेश के परीक्षा केंद्रों को तय करने में परेशानी होगी। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों से मिली सूचना में 10 से 15 केंद्र नए बनने केसाथ कुछ पुराने केंद्रों को निरस्त किया गया है। शासन के निर्देश के बाद परीक्षा केंद्रों को लेकर आईं आपत्तियों के निस्तारण के बाद प्रदेश भर में केंद्रोें की संख्या बढ़ सकती है। परीक्षा केंद्रों को लेकर प्रमुख सचिव माध्यमिक आराधना शुक्ला ने लगातार दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षकों और यूपी बोर्ड के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा की।
विज्ञापन

इंडियन गर्ल्स का परीक्षा केंद्र विवादों के चलते निरस्त
-जनपद में 10 से अधिक नए परीक्षा केंद्र बने जबकि छह सूची से बाहर
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की आपत्तियों का निस्तारण किए जाने के बाद जनपदीय समिति ने पूर्व चयनित छह परीक्षा केंद्रों को निरस्त करने के साथ 10 से अधिक नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सिफारिश की है। जनपदीय समिति ने साल भर से अधिक समय से लगातार विवादों में बने रहने के चलते इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज का केंद्र निरस्त कर दिया है। इस विद्यालय में प्रबंधन, शिक्षक एवं प्रधानाचार्या का विवाद साल भर से अधिक समय से चल रहा है। हाल ही में बाल आयोग की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण करके कार्रवाई का संकेत दिया था। समिति ने नैनी के ब्वायज इंटर कॉलेज सीओडी छिवकी केंद्र को भी प्रबंधन के विवाद के चलते निरस्त कर दिया है। नैनी के केएन जायसवाल इंटर कॉलेज सड़वा परीक्षा केंद्र को संसाधन की कमी के चलते निरस्त किया गया है। महबूब अली इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र को प्रधानाचार्य की अपील के बाद निरस्त किया गया है। जनपदीय समिति ने दो वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाए जाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें