फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में भाई को साथ रखने पर छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम बोर्डिंग के अधीक्षक ने छात्र को किया निष्कासित
विज्ञापन

नोटिस भी जारी, छात्र के भाई पर मारपीट करने का आरोप
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में एक छात्र ने अवैध रूप से अपने भाई को भी साथ रख लिया। मामला तब सामने आया, जब छात्र के भाई ने वहां रहने वाले एक अन्य छात्र से मारपीट की और उसे धमकाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस पर जिस छात्र ने हॉस्टल में अपने भाई को रखा था, उसे विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया। साथ ही अधीक्षक ने छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में रहने वाले एमए प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद राशिद खान पर आरोप है कि उसका भाई सज्जाद खान भी अवैध रूप से उसके कमरे में रहता है। 27 नवंबर को रात 8.30 से 9.30 बजे के बीच मेस में खाना खाते समय सज्जाद ने एक अन्य छात्र इस्तेखार अहमद से मारपीट और गालीगलौज की। यह पूरा घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस्तेखार अहमद ने इविवि प्रशासन के समक्ष शिकायत भी दर्ज करा दी है। मामले में चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने मोहम्मद राशिद को विश्वविद्यालय से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिसंबर को शाम चार से पांच बजे के मध्यम कुलानुशासक कार्यालय में उपस्थित होकर कारण बताने को कहा है। वहीं, हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. इरफान अहमद ने मोहम्मद राशिद को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें