फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : प्रदेश के 68 फीसदी केंद्रों में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, दो अप्रैल तक पूरा होगा जांचने का कार्य

Sun, 30 Mar 2025 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड-2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। अब तक 91.32 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है और प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों में से 68 फीसदी में जांचने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड-2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। अब तक 91.32 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है और प्रदेश के 261 मूल्यांकन केंद्रों में से 68 फीसदी में जांचने का काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू कराया गया था। बोर्ड ने दो अप्रैल तक कुल तीन करोड़ एक लाख 48 हजार 236 कॉपियों को जांचे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और 11 दिनों में अब दो करोड़ 75 लाख 35 हजार 157 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है।
चार दिन में केवल नौ फीसदी कॉपियां जांची जानी शेष हैं। मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में बनाए गए 261 केंद्रों में से 143 केंद्रों में शनिवार को मूल्यांकन कार्य जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 5,24,416 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। शनिवार तक 178 मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है। दो अप्रैल तक शत-प्रतिशत कॉपियाें का मूल्यांकन पूरा होने के बाद यूपी बोर्ड सात व आठ अप्रैल को छूटे हुए अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने जा रहा है।

यह परीक्षा भी पूर्व की भांति सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे हुए अभ्यर्थियों के शामिल होने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को आवंटित अंकों के आधार पर अंतिम परीक्षाफल तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। यूपी बोर्ड ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर रखी है। सब कुछ ठीक रहा तो परिणाम समय से जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें