up board announced 10th 12th scruitny result 2020
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 का स्क्रूटनी का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी परिणाम में कहा गया है कि बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर को मिले कुल 32084 आवेदनों में से 5653 के परिणाम में स्क्रूटनी के बाद बदलाव किया गया है।
हाईस्कूल में कुल 7813 आवेदनों में से 1298 के परिणाम में बदलाव किया गया है, जबकि इंटरमीडिएट में मिले कुल 24,271 आवेदनों में से 4355 के परिणाम में बदलाव हुआ है। संशोधित परिणाम यूपी बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है।
क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी की ओर से जारी परिणाम में हाईस्कूल में मिले 2335 आवेदनों में 268 एवं इंटरमीडिएट में मिले 7896 आवेदनों में 1105 परीक्षार्थियों के अंकों में परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में हाईस्कूल 1510 में से 245 एवं इंटर में 5242 आवेदनों में 1350 के परिणाम में संशोधन किया गया है।
बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में हाईस्कूल में 797 आवेदनों में 206 एवं इंटर में 2362 आवेदनों में 307 के परिणाम में बदलाव हुआ है। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के हाईस्कूल के 2043 आवेदनों में से 385 एवं इंटर में 5581 आवेदनों में ं896 के परिणाम में संशोधन किया गया है। गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय से हाईस्कूल में कुल 1128 आवेदनों में 194 एवं इंटर में 2190 आवेदनों में से 697 के परिणाम में संशोधन किया गया है।