बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव निवासी एक युवक को बदमाशों ने चेहरे पर पत्थर और धारदार हथियार से वार करके बुरी तरह जख्मी कर तेजाब डाल दिया। युवक को गंभीर स्थिति में एसआरएन में भर्ती कराया गया है। युवक एक दिन पहले बाइक और 50 हजार रुपये लेकर घर से निकला था। जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव निवासी अमित कुमार यादव (22) पुत्र रमेश चंद यादव सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक लेकर घर से निकले थे। शाम शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह कुछ लोगाें ने जुगनीडीह स्थित पिलखिन देवी मंदिर के पीछे मनसैता नदी के पुल पर एक युवक को बुरी तरह जख्मी और तेजाब से झुलसा देखा। थोड़ी देर में वहाँ लोगों की भीड़ लग गई। पता चला कि युवक जुगनीडीह गांव का अमित है। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर बहरिया बाल लाल प्रसाद और चौकी इंचार्ज सिकंदरा शुभनाथ सहनी मौके पर पहुंचे और युवक को सीएचसी मेधा ले गए। जहां से युवक की हालत गंभीर होने पर एसआरएन के लिए रेफर किया गया है। युवक की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि अमित रविवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक और घर 50 लेकर घर से निकला था। घटना को अंजाम देने वाले कौन थे पता नहीं चल रहा था। सभी प्रकार की छानबीन है और कुछ नहीं बता पा रहा है।