माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि पूरक परीक्षा के लिए कुल 34 हजार 321 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें दसवीं के 17,745 और बारहवीं के 16,576 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
यूपी बोर्ड परीक्षा-2022 में हाईस्कूल और इंटर की पूरक परीक्षा शनिवार को प्रदेश के 78 जिलों में दो पालियों में सकुशल संपन्न हुई। पहली पाली में दसवीं की परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे, दूसरी पाली में दोपहर 02 से 05.15 के बीच बारहवीं की परीक्षा हुई। दोनों पालियों को मिलाकर 3 हजार 131 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि पूरक परीक्षा के लिए कुल 34 हजार 321 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें दसवीं के 17,745 और बारहवीं के 16,576 विद्यार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 15, 723 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2,022 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर में 15, 467 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1109 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
हाईस्कूल की परीक्षा 78 केंद्रों और इंटर की परीक्षा 75 केंद्रों पर हुई। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज में पूरक परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। हाईस्कूल में 148 विद्यार्थियों में 134 परीक्षा में शामिल हुए। 14 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर की परीक्षा में 455 में 427 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शेष 28 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।