फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नतीजे देकर UP बोर्ड रचेगा इतिहास, कुछ देर में 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Sat, 20 Apr 2024 01:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

UP Board Result UPMSP Class 10th 12th 2024: यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड इस बार फिर रिकॉर्ड बनाएगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चली थी। पूरी परीक्षा 12 दिन में करवा ली गई थी। उसके बाद प्रदेश भर में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था। मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक की मौत से कुछ व्यवधान भी आया था। 



इसके बावजूद मूल्यांकन प्रक्रिया नहीं रुकी। निर्धारित समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार होने लगा। दो सप्ताह में परिणाम तैयार करने के बाद टाॅपर्स के अंकों को फिर से चेक किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी बोर्ड के सचिव ने शासन को इसकी जानकारी दी। शासन से सहमति मिलते ही शनिवार को परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन

55 लाख विद्यार्थी शामिल
शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55,23,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10वीं के 29,47,311 और 12वीं के 25,77,997 छात्र शामिल थे। परीक्षा के दौरान 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है।
 

आपको बता दें कि परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। शनिवार की दोपहर दो बजे परिणाम इसकी घोषणा होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे देखा जा सकेगा।

 

इसके अलावा, छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए छात्र अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। परिणाम जारी होते ही आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा।

कक्षा 10वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
कक्षा 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।

पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकॉर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। वह परिणाम भी अपने- आप में रिकॉर्ड ही था। लेकिन उस रिकॉर्ड को भी तोड़ने के लिए बोर्ड ने पहले से ही तैयारी कर ली थी।
 

परीक्षा कराने से लेकर कॉपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया था। निर्धारित अवधि में यह प्रक्रिया कराने के लिए बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

 

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केंद्र की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही थी। किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर वहां तत्काल सुधार किया गया। इसलिए इस बार की परीक्षा बेदाग रही।

ऐसे ही मूल्यांकन की निगरानी के लिए कई अफसरों को लगाया गया था। कंट्रोल रूम से उसकी भी निगरानी की गई। लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही भी की गई थी। इतने कम समय में मूल्यांकन करना चुनौतीपूर्ण था।

 

पूर्व में कब-कब जारी हुआ परिणाम
सत्र 2022-23 का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून, 2019 में 27 अप्रैल और 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम आया था।

 

बिहार के बाद यूपी का परिणाम
देशभर में सबसे पहले बिहार बोर्ड का परिणाम 23 और 31 मार्च को आया था। उसके बाद अब यूपी बोर्ड का परिणाम अब शनिवार को आ रहा है। अन्य प्रदेशों के बोर्ड का परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी होगा। सीबीएसई का परिणाम मई के पहले हफ्ते में आएगा

UP Board Result 2024 Live: पिछले 5 वर्षों के परीक्षा परिणाम की तिथियां

2019- 27 अप्रैल
2020- 27 जून
2021- 31 जुलाई
2022- 18 जून
2023- 25 अप्रैल

विज्ञापन

UP Board Result 2024 Live: डिजीलॉकर के माध्यम ऐसे रिजल्ट चेक करें

किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र के माध्यम से digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप इंस्टॉल करें।
वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर 'शिक्षा' अनुभाग देखें और उस पर क्लिक करें।
आपको एक नए टैब पर निर्देशित किया जाएगा जहां शिक्षा बोर्डों और विश्वविद्यालयों की एक सूची दिखाई देगी।
यूपीएमएसपी या यूपी बोर्ड खोजें और साइन इन करें।
अपना रोल नंबर और अन्य प्रासंगिक विवरण दर्ज करें।  
अब परिणाम दस्तावेज़ एक नया पृष्ठ खुल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें