फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में कम हो गए 1.18 फीसदी परीक्षार्थी

Fri, 02 Oct 2020 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परीक्षा वर्ष                 हाईस्कूल                   इंटर                       कुल
2019-2020               30.33                     25.67                     56.01
2018-2019               31.92                     26.03                     57.95 
2017-2018               36.55                     29.81         श्            66.37    
आंकड़े एक नजर में
हाईस्कूल संस्थागत: 2963687
हाईस्कूल व्यक्तिगत: 18064
 हाईस्कूल में आए कुल आवेदन: 2981751
इंटर संस्थागत 24805641
इंटर व्यक्तिगत: 72822
इंटर में आए कुल आवेदन: 2553386
बोर्ड परीक्षा के लिए आए कुल आवेदन 5601034
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी परीक्षार्थियों की संख्या में 65895 की कमी दर्ज की गई है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार हाईस्कूल में 29.82 लाख एवं इंटरमीडिएट में 25.53 लाख छात्रों ने आवेदन किया।
विज्ञापन


इस प्रकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 5535137 छात्रों ने आवेदन किया। बोर्ड की ओर से कोरोना, बाढ़ के चलते पहले दो चरण में आवेदन कम आने के बाद छात्रों की सुविधा के लिए आवेदन की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। दो बार आवेदन की तिथि बढ़ाने के बाद भी पिछले वर्ष की अपेक्षा छात्रों की संख्या में 65895 की कम हो गई।

बोर्ड कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार 2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5601034 आवेदन आए थे जबकि 2021 के लिए यह संख्या कम होकर 5535137 पहुंच गई, जो पिछले वर्ष से 65895 अर्थात 1.18 फीसदी कम है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा फार्म के साथ आधार अनिवार्य करने, दूसरे प्रदेशों एवं पड़ोसी देशों के छात्रों पर अंकुश लगने के बाद यह संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष से लगातार इस संख्या पर अंकुश लग रहा है, अबकि बार कोरोना संकट के चलते दूसरे प्रदेशों के परीक्षार्थियों का यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने पर पूरी तरह से रोक दिया है।आंकड़ों को देखें तो 2016 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 67.93 लाख थी जबकि 2021 में यह संख्या पहुंचकर 55.35 हो गई। इस प्रकार बीते छह वर्ष में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में  12.58 लाख की कमी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें