बार कौंसिल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 13 सितंबर को वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह के साथ कथित तौर पर पुलिस ने मारपीट की। इसके बाद 16 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।
उत्तर प्रदेश बार कौंसिल ने वाराणसी में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। कौंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने सेंट्रल बार एसोसिएशन और द बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्षों व सचिवों को एक पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर घटनाओं की पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बार कौंसिल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 13 सितंबर को वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह के साथ कथित तौर पर पुलिस ने मारपीट की। इसके बाद 16 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई।
इस घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इस मामले में जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन उग्र रूप ले सकता है। अध्यक्ष ने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद बार कौंसिल इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से बात करके आगे की रणनीति तय करेगी।